आंधी में गिरे कई मकान,पेड़ और खम्भे
Bareily News - बुधवार को आई आंधी में कई मकान गिर गए और गांव देवीपुरा में बिजली का पोल गिरने से चालक बाल-बाल बच गए। आंधी से कई जगहों पर पेड़ टूटने और बिजली गुल होने की घटनाएं हुईं। एसडीओ ने बताया कि जल्द ही बिजली व्यवस्था को ठीक कर दिया जाएगा।

सेंधा। बुधवार आई आंधी में मकान ढह गए। गांव देवीपुरा के दिव्यांग सुरेंद्र के ई-रिक्शा पर बिजली का पोल गिर गया, चालक बाल बाल बच गए। मूलचंद की खाली पड़ी जगह में खड़ा पेड़ टूटकर रास्ते पर गिर गया, जिससे आवागमन बाधित रहा। गांव के कल्लू पाल का अर्द्धनिर्मित मकान गिर गया। तुल्लन अंसारी का मकान गिर गया। रूपराम के दो मंजिला मकान की ग्रिल गिर गई जिससे बड़ा हादसा होने से बचा। कंचन लाल के घर में खड़ा नीम का पेड़ गिर गया। देवीपुरा में अन्नू अंसारी का मकान पर पड़ी टिन व दीवार गिर गई, जिससे उनके मकान में रखे काफी कीमती सामान मलवे में दब गया। गांव मलगांव के अवधेश सिंह के ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर टूट कर नीचे गिर गया। बादाम सिंह के खेत पर लगा सोलर पैनल आंधी में उखड़ कर गिर गया।
आंधी में टूटे खंभे और तार, बिजली गुल
अलीगंज- बरसेर।
बुधवार की सुबह आई तेज आंधी और बारिश से पेड़ों के टूटने के साथ खंभे भी गिर गये जिससे इलाके की बिजली गुल हो गई।
गर्मी में महिलाओं तथा बच्चों को गर्मी से परेशानी का सामना करना पड़ा वहीं क्षेत्र में लघु व कुटीर उद्योग बंद रहे। एसडीओ रमेश कुमार ने बताया की बुधवार को आंधी से टूटे खंभे और के तार दुरुस्त कराए जा रहे हैं जल्द ही बिजली सुचारू रूप से चालू कर दी जाएगी। बरसेर उपकेंद्र के तमाम गांवों की बिजली आंधी में गुल हो गई। कर्मचारी दिनभर लाइनों को देखकर सही करने में जुटे रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


