ट्रेनों-बसों में भीड़ देख अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, सफर में धक्कामुक्की

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - ताजुश्शरिया उर्स और होम गार्ड परीक्षा भर्ती के चलते शाम को ट्रेनों और बसों में भारी भीड़ देखी गई। आरएम और एआरएम ने स्थिति संभाली। फरुर्खाबाद, लखनऊ, हरदोई मार्ग पर अधिक यात्री थे। जीआरपी-आरपीएफ की छह टीमें तैनात की गईं। परीक्षा के समय भीड़ में धक्कामुक्की हुई और 40 अतिरिक्त बसों की सेवा दी गई।

ट्रेनों-बसों में भीड़ देख अधिकारियों ने संभाला मोर्चा, सफर में धक्कामुक्की

ताजुश्शरिया उर्स और होम गार्ड परीक्षा भर्ती के कारण शाम के समय ट्रेनों में और बसों में जबर्दस्त भीड़ हुई। सेटेलाइट पर अधिक भीड़ होने पर आरएम, एआरएम से खुद मोर्चा संभाला। फरुर्खाबाद, लखनऊ, हरदोई आदि मार्ग की अधिक सवारियां थी, उनको बसों में बैठाकर रवाना किया। वहीं जंक्शन पर भीड़ को देखते जीआरपी-आरपीएफ की संयुक्त छह टीमें लगानी पड़ी। लोगों ने ट्रेनों में धक्कामुक्की का सफर किया। दोपहर को पहली पारी की 12 बजे परीक्षा छूटी तो अधिक भीड़भाड़ नहीं हुई। जंक्शन और सेटेलाइट पर काफी कम भीड़ रही। द्वितीय पाली की परीक्षा तीन से पांच बजे तक थी। 5:30 से करीब 8:00 बजे तक भीड़ जंक्शन पर जुटी तो अधिकारियों, सुरक्षा कर्मियों के हाथ-पांव फूल गये।

आनन फानन में प्लेटफार्म पर रस्सी को बांधा गया। सीट को लेकर ट्रेनों में यात्रियों के बीच हाथापाई भी हुई। वहीं। 40 अतिरिक्त बसों की सेवा दे दी। आरएम दीपक चौधरी के नेतृत्व में एआरएम रुहेलखंड अरुण कुमार वाजपेई और बरेली डिपो संजीव श्रीवास्तव को बस स्टैंडों पर खुद मॉनीटरिंग कर मुसाफिर को बसों से रवाना करना पड़ा।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।