
सुबह खिली धूप, फिर शीतलहर से बढ़ गई गलन
Bareily News - सुबह आसमान साफ था और धूप निकली, लेकिन दो घंटे बाद मौसम में बदलाव आया। शीतलहर के कारण दिन का अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस और रात का न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। ठंडी हवाओं के चलते ठंड बढ़ गई है और दो दिन में और गिरावट की संभावना है।
सुबह आसमान साफ रहा और धूप निकली तो एकबारगी कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के आसार दिखे। लेकिन दो घंटे बाद ही मौसम ने तेजी से करवट ली और शीतलहर से धूप गायब हो गई। दिन भर हल्की धुंध सी छाई रही। शीतलहर के चलते दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। दिन में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं रात में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने और पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के चलते सर्दी का असर बढ़ गया है। सोमवार को सुबह हल्की धूप निकली। ऐसे में मौसम साफ रहने की उम्मीद रही लेकिन दोपहर में अचानक धूप गायब हो गई।
सर्द हवाएं चलने की वजह से लोग ठंड से ठिठुर गए। पूरा दिन फिर धूप नहीं निकली। दोपहर बाद हल्की धूप रही लेकिन उसका असर न के बराबर रहा। दिन में अधिकतम तापमान में 1.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। दिन में अधिकतम तापमान 14.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से करीब 7 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं रात में जरूर तापमान में मामूली इजाफा हुआ है। रात में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि ठंडी और शुष्क पछुआ हवाओं का असर जारी रहने का अनुमान है। इससे दो दिन तापमान में गिरावट आ सकती है और उसके बाद तापमान में इजाफा होगा। सुबह-शाम कोहरा भी छाने के आसार हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




