
पाला से लुढ़का पारा, दस साल में दूसरी सबसे ठंडी रात
Bareily News - मौसम का मिजाजपाला से लुढ़का पारा, दस साल में दूसरी सबसे ठंडी रातपाला से लुढ़का पारा, दस साल में दूसरी सबसे ठंडी रातपाला से लुढ़का पारा, दस साल में दू
बरेली। भयंकर पाले से शहर ठिठुर गया है। बर्फीली हवाओं के चलते रात में तापमान इस सीजन में न्यूनतम स्तर 3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। बीते 10 साल में यह दूसरी सबसे ठंडी रात रही। देर रात घना कोहरा छाया रहा। हालांकि सुबह मौसम साफ हुआ और धूप निकली जिससे ठंड से थोड़ा राहत मिली। दिन में अधिकतम तापमान 17.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने 48 घंटे तक तापमान में खास बदलाव नहीं होने, शीतलहर चलने का अनुमान जताया है। उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होने से ठंड से थोड़ा राहत मिल सकती है। बीते दो दिनों से शहर पाले की चपेट में है।
खासकर रात में पारा तेजी से गिर रहा है जिससे सर्दी-गलन बढ़ रही है। देर रात कोहरे की घनी चादर छाई रही। लोग सर्दी से कांपते रहे। रात में न्यूनतम तापमान 3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो इस सीजन में सबसे कम है। रात में अचानक तापमान गिरने से गलन काफी बढ़ गई। दिन और रात के तापमान में तापमान में अब 12 डिग्री सेल्सियस से अधिक का अंतर हो गया है। इससे भी रात में अचानक ठंड का अहसास अधिक हो रहा है। इसके पहले 2023 में रात में न्यूनतम तापमान 2.9 रिकार्ड किया गया था। सुबह करीब 9 बजे धूप निकलनी शुरू हुई और आसमान साफ हो गया। तीन दिन कोहरे का अलर्ट मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले तीन दिन तक घना कोहरा पड़ा सकता है। इससे दृश्यता भी प्रभावित होगी। तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन इससे सर्दी-गलन पर खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। 16 जनवरी के बाद से मौसम में बदलाव होगा और ठंड का असर कम हो सकता है। बीते दस साल में न्यूनतम तापमान वर्ष न्यूनतम तापमान 2024 4.0 2023 2.9 2022 4.8 2021 3.4 2020 3.2 2019 3.9 2018 3.8 2017 3.3 2016 4.9 2015 6.2 तारीख अधिकतम न्यूनतम 13 जनवरी 17.8 3.0 12 जनवरी 16.0 3.8 11 जनवरी 19.8 5.9 10 जनवरी 21.1 4.6 09 जनवरी 15.0 4.5 08 जनवरी 11.2 5.0 07 जनवरी 12.9 8.0 06 जनवरी 12.2 6.4 05 जनवरी 14.6 6.2 04 जनवरी 15.9 5.0 03 जनवरी 14.1 8.2 02 जनवरी 13.3 9.2 01 जनवरी 16.6 5.5 अगले पांच दिनों का अनुमानित मौसम दिन न्यूनतम अधिकतम अनुमान 14 जनवरी 3.0 17.0 घना कोहरा 15-Jan 3.0 18.0 घना कोहरा 16-Jan 3.0 18.0 घना कोहरा 17-Jan 4.0 18.0 घना कोहरा 18-Jan 5.0 19.0 बादल छाए रहेंगे, बारिश का अनुमान

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




