बर्फीली हवाओं से धूप बेअसर, सर्द रात में बढ़ी ठिठुरन

Jan 02, 2026 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - मौसम का मिजाजबर्फीली हवाओं से धूप बेअसर, सर्द रात में बढ़ी ठिठुरनबर्फीली हवाओं से धूप बेअसर, सर्द रात में बढ़ी ठिठुरनबर्फीली हवाओं से धूप बेअसर, सर्

बर्फीली हवाओं से धूप बेअसर, सर्द रात में बढ़ी ठिठुरन

बरेली। धूप के तेवर बर्फीली हवाओं के सामने बेअसर दिखे और मौसम साफ होने के बाद भी लोग ठंड से ठिठुरते रहे। गुरुवार को साल के पहले दिन सुबह से शाम तक धूप निकली लेकिन उससे ठंड से खास राहत नहीं मिली। वहीं रात में तापमान में हुई गिरावट से गलन और बढ़ गई है। यह इस सीजन की दूसरी सबसे सर्द रात रही। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले दो-तीन दिन तक तापमान में मामूली इजाफा हो सकता है। हालांकि पहाड़़ों से आ रही सर्द हवाओं के चलते मौसम में ठंड बनी रहेगी। गुरुवार को सुबह से ही धुंध का असर नहीं रहा और धूप निकली।

लोगों को कई दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से थोड़ा राहत मिलने की उम्मीद रही लेकिन हवाओं के चलते धूप के तेवर ढीले पड़ गए। करीब 10 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही ठंडी हवाओं के चलते गुरुवार को भी काफी गलन रही। धूप के चलते दिन के तापमान में जरूर इजाफा हुआ है लेकिन ठंड से खास रात नहीं मिली। दिन में अधिकतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं शाम होने के साथ ही अचानक गलन और बढ़ गई। रात में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा। लखनऊ मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अतुल कुमार ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से दिन के तापमान में मामूली इजाफा होने की उम्मीद है। बरेली समेत आसपास के इलाके में पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं के चलते ठंड-गलन का असर बना रहेगा। तारीख अधिकतम न्यूनतम 01 जनवरी 16.6 5.5 31 दिसंबर 16.2 6.5 30 दिसंबर 14.3 10.3 29 दिसंबर 15.6 10.1 28 दिसंबर 14.0 10.2 27 दिसंबर 14.2 9.2 26 दिसंबर 18.3 9.4 25 दिसंबर 15.7 10.8 24 दिसंबर 17.6 11.1 23 दिसंबर 16.8 9.5 22 दिसंबर 17.1 7.5 21 दिसंबर 17.9 5.1

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।