Bareily News: रामनगर रोड पर दो बाइकें टकराई, आंवला पूर्व चेयरमैन गंभीर घायल

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: आंवला। आंवला - रामनगर रोड पर सोमवार देर शाम दो बाइकें आमने - सामने टकरा गईं, इसमें आंवला पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल ह

Bareily News: रामनगर रोड पर दो बाइकें टकराई, आंवला पूर्व चेयरमैन गंभीर घायल

Bareily News: फोटो 06- आंवला - रामनगर रोड पर दो बाइकों की टक्कर में गंभीर रूप से घायल पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना घटना में आंवला के पूर्व चेयरमैन घायल।

घटना का विवरण

आंवला। आंवला-रामनगर रोड पर सोमवार देर शाम दो बाइकें आमने-सामने से टकरा गईं, इसमें आंवला के पूर्व चेयरमैन संजीव सक्सेना समेत तीन लोग घायल हो गए। तीनों को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया। इनमें से विमल और संजीव सक्सेना के गंभीर होने की वजह से दोनों को बरेली के लिए रेफर किया गया। रास्ते में संजीव ने दम तोड़ दिया।

टक्कर का समय और कारण

सोमवार शाम सात बजे पूर्व चेयरमैन भाजपा नेता संजीव सक्सेना बाइक से रामनगर से आंवला आ रहे थे, वह स्वयं बाइक चला रहे थे। आंवला की ओर मीरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम घेवरा की गौटिया निवासी विमल पुत्र रामबाबू अपने भतीजे सुमित के साथ बदायूं से वापस मीरगंज की ओर आ रहे थे। इसी दौरान रामनगर मार्ग पर बांके बिहारी पेट्रोल पंप के सामने दोनों की बाइकें टकरा गईं। ​टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों बाइकें छतिग्रस्त हो गईं। बाइक सवार संजीव सक्सेना, विमल व सुमित तीनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए भिजवाया, जहां से विमल और संजीव की हालत चिंताजनक होने पर उन्हें बरेली रेफर कर दिया गया । रास्ते में ही विमल की मौत हो गई।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦क्या संजीव सक्सेना की हालात गंभीर थी?−
हां, संजीव सक्सेना की हालात गंभीर थी, जिससे उन्हें बरेली रेफर किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: रामनगर रोड पर दो बाइकें टकराई, आंवला पूर्व चेयरमैन गंभीर घायल