टाटा के नाम पर नकली नमक बेचने के आरोपी व्यापारियों पर रिपोर्ट

टाटा के नाम पर नकली नमक बेचने के आरोपी व्यापारियों पर रिपोर्ट

संक्षेप:

Bareily News - मीरगंज में नकली टाटा नमक बेचने के आरोप में सात व्यापारियों को पुलिस ने परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने फरार आरोपी गिरीश गुप्ता के गोदाम को सील कर दिया है। पुलिस ने व्यापारियों के...

Aug 30, 2025 04:24 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

मीरगंज। नकली टाटा नमक बेचने के आरोप में पकड़े गए सातों व्यापारियों को पुलिस ने परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया है। वहीं नकली नमक सप्लाई करने वाले की तलाश कर रही है। खाद्य सुरक्षा विभाग ने फरार आरोपी के गोदाम सील कर दिए हैं। ईआईपीआर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के अजय कुमार ने गुरुवार को हुरहुरी और मीरगंज कस्बा की सात दुकानों पर पुलिस के साथ छापा मारकर नकली टाटा नमक के पैकेट पकड़े थे। नकली नमक बेचने के आरोप में पुलिस ने गुरुवार रात तोताराम, राजू गुप्ता, धर्मेंद्र निवासी हुरहुरी, मुरतजा, आफताब आलम और भगवानदास निवासी मीरगंज के खिलाफ कॉपीराइट एक्ट में रिपोर्ट दर्ज की थी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

मामले में सप्लाई करने वाले गिरीश गुप्ता निवासी टीचर्स कॉलोनी वांछित है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के बाद व्यापारियों छोड़ दिया। वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुशील सचान, प्रवीन कुमार राव चौकी प्रभारी पंकज कुमार के साथ मोहल्ला शिवपुरी में स्थित गिरीश गुप्ता के गोदाम पहुंचे। टीम ने गिरीश गुप्ता के गोदाम को सील कर नोटिस चस्पा कर दिया। व्यापार मंडल अध्यक्ष रामनरायन गुप्ता ने बताया कि गिरीश गुप्ता के गोदाम व्यापारियों की मौजूदगी में सील किए गए हैं। पुलिस ने उसके खानपुरा मोहल्ला में स्थित मकान पर भी छापा मारकर खाली पैकेट कब्जे में ले लिए है। एसओ प्रयागराज सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए दुकानदारों को परिजन की सुपुर्दगी में दे दिया है। जांच के बाद उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।