सात बच्चे भर्ती, वार्ड फिर फुल हुआ
बरेली के जिला अस्पताल में बच्चा वार्ड फिर से फुल हो गया है। मंगलवार को 7 बीमार बच्चों को भर्ती किया गया, जबकि सुबह 13 बच्चों को डिस्चार्ज किया गया था। वार्ड में कुल 36 बच्चे भर्ती हैं और ओपीडी में 121 बच्चे दिखाने आए हैं। अस्पताल ने बच्चों के लिए बेड और बेंच की व्यवस्था की है।

सात बच्चे भर्ती, वार्ड फिर फुल हुआ बरेली। वरिष्ठ संवाददाता जिला अस्पताल का बच्चा वार्ड लगातार फुल चल रहा है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे तक साथ बीमार बच्चों को भर्ती किया जा चुका था। सुबह 13 बच्चे डिस्चार्ज हुए थे। इसके बाद वार्ड में कई बेड खाली हो गए थे। लेकिन 7 नए बच्चों को भर्ती करने के बाद वार्ड एक बार फिर भर गया है। अस्पताल प्रबंधन में बीमार बच्चों को उपचार मुहैया कराने के लिए बेड के साथ ही बेंच भी लगाई है। जिससे बच्चों को वहां भर्ती कर इलाज किया जा सके। अस्पताल में मंगलवार को वार्ड में कुल 36 बच्चे भर्ती थे।
वहीं ओपीडी में बाल रोग विशेषज्ञ को दिखाने के लिए 121 बीमार बच्चे आए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


