Bareily News: परिजन बोले दो साल में ठीक होगा हाथ, रोजी-रोटी पर संकट

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: बरेली में बिथरी थाने में पुलिस हिरासत में एक युवक अनिल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी शिकायत पर पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। दरवाजे का कांच हाथ में लगने से अनिल का गंभीर इलाज हुआ है। परिजनों का कहना है कि अब उसकी आजीविका कैसे चलेगी।

Bareily News: परिजन बोले दो साल में ठीक होगा हाथ, रोजी-रोटी पर संकट

Bareily News: बरेली, मुख्य संवाददाता। बिथरी थाने में पुलिस हिरासत में दरवाजे का कांच हाथ में लगने से युवक के गंभीर रूप से घायल होने के प्रकरण में थाने की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। जांच में सामने आया है कि जिस कमरे में युवक को रखा गया था, वह सीसीटीवी के घेरे में नहीं आता है। बता दें कि छेड़छाड़ की शिकायत पर यूपी 112 पुलिस शनिवार रात चंदपुर निवासी अनिल को बिथरी थाने लेकर पहुंची थी। मगर थाने में सीसीटीएनएस कक्ष का शीशा टूटने से उसकी चपेट में आकर अनिल का हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए पुलिस ने उसे निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है, जहां मंगलवार को उसके हाथ का दूसरा ऑपरेशन किया गया। वहीं, इस पूरे प्रकरण को लेकर सीओ हाईवे देवेश सिंह जांच कर रहे हैं और पूरे थाने के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। एसओ राजेश बाबू मिश्रा ने सीओ को बताया कि घटना के वक्त वह थाने में मौजूद नहीं थे। इसकी सत्यता भी जांची जा रही है। यह भी सामने आया है कि जिस कमरे में अनिल को रखा गया था, उसके आसपास सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा है。

परिजन बोले कैसे चलेगी आजीविका

अनिल के परिवार वालों का कहना है कि उसके हाथ का भले ही ऑपरेशन हो गया हो लेकिन वह दो साल तक इस हाथ से काम नहीं कर सकेगा। वह उनके घर का कमाने वाला इंसान था। माता-पिता के साथ ही पत्नी और बच्चों की उस पर जिम्मेदारी थी। अब उनकी आजीविका कैसे चलेगी。

एसएसपी के सामने पेश होगी रिपोर्ट

इस मामले में जांच कर रहे सीओ हाईवे देवेश सिंह बुधवार को एसएसपी अनुराग आर्य के सामने पूरे मामले की रिपोर्ट रखेंगे। कहा जा रहा है कि इसके बाद दोषी कर्मचारियों पर कार्रवाई होना तय है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

घटना कब हुई थी?
घटना शनिवार रात को हुई थी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।