Bareily News: महिला पर किशोरी को जाल में फंसाने का आरोप
Bareily News: बरसेर के सिरौली क्षेत्र में एक महिला पर किशोरी को बहला-फुसलाकर गलत काम में लाने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित किशोरी ने माता-पिता के साथ थाने पहुंचकर शिकायत की। महिला ने किशोरी को अपने घर बुलाकर एक युवक के साथ गलत काम के लिए दबाव बनाने की कोशिश की। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bareily News: बरसेर। थाना सिरौली क्षेत्र के एक गांव में एक महिला पर किशोरी को बहला-फुसलाकर गलत काम में धकेलने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित किशोरी ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की है। मंगलवार को एक गांव की एक महिला पर किशोरी ने आरोप लगाया है कि वह उसे बहाने से अपने घर में ले गई और जाल में फंसाते हुए वहां मौजूद युवक के साथ गलत काम के लिए दबाव बनाने लगी। किशोरी ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया, तभी किशोरी की मां पहुंच गई उसने मां को पूरी बात बताई। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और थाने पहुंचकर महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पीड़ित परिवार का कहना है कि महिला गांव की अन्य किशोरियों को भी इसी तरह निशाना बनाती रही है। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है। थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि मारपीट हुई है, लड़की के चोट भी लगी है, रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपों की जांच की जा रही है।

