Hindi NewsUttar-pradesh NewsBareily NewsSenior Kabaddi Volleyball and Football Trials Scheduled in Bareilly and Nearby Regions
सीनियर पुरुष कबड्डी टीम चयन का ट्रायल 13 व 14 को

सीनियर पुरुष कबड्डी टीम चयन का ट्रायल 13 व 14 को

संक्षेप:

Bareily News - सीनियर पुरुष कबड्डी टीम चयन का ट्रायल 13 व 14 को सीनियर पुरुष कबड्डी टीम चयन का ट्रायल 13 व 14 को सीनियर पुरुष कबड्डी टीम चयन का ट्रायल 13 व 14 को

Nov 13, 2025 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

बरेली। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 नवंबर तक सीतापुर में होगा। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय टीम चयन के लिए ट्रायल 13 नवंबर को दोपहर 3 बजे से और मंडल स्तरीय टीम चयन के लिए ट्रायल का आयोजन 14 नवंबर को सुबह 11 बजे किया जाएगा। इसकी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता सीतापुर के तरण ताल स्टेडियम में आयोजित होगी। -------- सीनियर महिला वॉलीबॉल टीम चयन का ट्रायल 17 व 18 को बरेली। प्रदेश स्तरीय सीनियर महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 22 से 25 नवंबर तक चित्रकूट में किया जाएगा। इसकी जिला एवं मंडल स्तरीय टीम चयन के ट्रायल का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिला स्तरीय टीम चयन के लिए ट्रायल 17 नवंबर को सुबह 11 बजे और मंडल स्तरीय ट्रायल का आयोजन 18 नवंबर को सुबह 11 बजे किया जाएगा। --------- सीनियर बालिका फुटबॉल टीम के चयन ट्रायल 14 व 15 को बरेली। गोंडा में होने वाली सीनियर बालिका फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय टीम के चयन ट्रायल 14 नवंबर को शाम 3 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होगा। ट्रायल में भाग लेने वाली इच्छुक खिलाड़ी अपना आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, वोटर आईडी की फोटोकॉपी, दो रंगीन फोटो तथा फुटबॉल किट के साथ उपस्थित होंगी। मंडलीय स्तर का ट्रायल 15 नवंबर को सुबह 9 बजे स्पोर्ट्स स्टेडियम में होगा। चयनित टीम 19 नवंबर की शाम 3:30 बजे पीलीभीत रेलवे स्टेशन से गोंडा के लिए रवाना होगी। अविनाश कुमार शर्मा टीम के रूप में टीम के साथ जाएंगे।