विचार गोष्ठी में अधिनियम की महत्ता पर डाला प्रकाश

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - केसीएमटी कॉलेज में गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ

विचार गोष्ठी में अधिनियम की महत्ता पर डाला प्रकाश

केसीएमटी कॉलेज में गुरुवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय प्रबंध निदेशक डॉ विनय खंडेलवाल व महानिदेशक डॉ. अमरेश कुमार ने किया। इस दौरान मुख्य अतिथि राजनीति शास्त्र विभाग की प्रो. डॉ. नीलम गुप्ता ने कहा कि यह समय ऐतिहासिक है, जब महिलाओं की भागीदारी शासन और निर्णय प्रक्रिया में सुनिश्चित की जा रही है। प्राचार्य डॉ. आरके सिंह ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और विद्यार्थियों को इस अधिनियम के महत्व को समझते हुए समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने हेतु प्रेरित किया।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।