देखिये, तीमारदार ने कैसे उड़ा लिया डॉक्टर का पर्स
जिला महिला अस्पताल से डॉक्टर का पर्स चोरी हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में एक महिला पर्स से रुपए और सोने की अंगूठी...

जिला महिला अस्पताल से डॉक्टर का पर्स चोरी हो गया। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। फुटेज में एक महिला पर्स से रुपए और सोने की अंगूठी निकालती दिखाई दे रही है। नकाब पहने महिला को एक मरीज का तीमारदार बताया जा रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। महिला अस्पताल की डॉक्टर रेशमा ड्यूटी पर थीं। इस दौरान भोजीपुरा की एक महिला अस्पताल आई जिसकी हालत गंभीर थी। उसे तत्काल ऑपरेशन थिएटर ले जाया गया। जल्दबाजी में महिला डॉक्टर अपना बैग ऑफिस में ही भूल गई। इस दौरान एक महिला ने उसमें रखे रुपए और सोने की अंगूठी चुरा ली। सीसीटीवी फुटेज में महिला बुर्का पहने दिखाई दे रही है। फुटेज पुलिस को दे दी गई है और मामले की जांच की जा रही है।
