ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशखंड ग्रास चंद्रग्रहण कल, कई राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

खंड ग्रास चंद्रग्रहण कल, कई राशियों पर पड़ेगा प्रभाव

कई राशियों को प्रभावित करने वाला खंड ग्रास चंद्रग्रहण 16 जुलाई की मध्यरात्रि से आरंभ होगा। इस ग्रहण का सूतक अषाढ़ शुक्ल पक्ष की गुरु पूर्णिमा को दिन के उत्तरार्ध अर्थात मध्य के बाद,  शाम से पहले...

खंड ग्रास चंद्रग्रहण कल, कई राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
वरिष्ठ संवाददाता,बरेलीMon, 15 Jul 2019 02:41 PM
ऐप पर पढ़ें

कई राशियों को प्रभावित करने वाला खंड ग्रास चंद्रग्रहण 16 जुलाई की मध्यरात्रि से आरंभ होगा। इस ग्रहण का सूतक अषाढ़ शुक्ल पक्ष की गुरु पूर्णिमा को दिन के उत्तरार्ध अर्थात मध्य के बाद,  शाम से पहले 4:32 मिनट से प्रारम्भ हो जाएगा। 16 जुलाई पूर्णिमा को कर्क राशि की संक्रांति है। सूर्य नारायण सोमवार 15 जुलाई की मध्य रात्रि के बाद कर्क राशि में प्रवेश करेंगे।


बालाजी ज्योतिष संस्थान के पं. राजीव शर्मा बताते हैं कि यह ग्रहण धनु एवं मकर राशि वाले जातकों के लिए विशेष कष्टप्रद रहेगा। चंद्र ग्रहण का प्रारम्भ धनु राशि मे होने की वजह से मेष राशि के जातक को अपमान सहना पड़ सकता है। वृष राशि को महाकष्ट, मिथुन राशि वाले जातक को स्त्री, पति कष्ट हो सकता है। कर्क राशि, कुंभ, मीन वाले जातक के लिए यह सुखद हो सकता है लेकिन सिंह, कन्या, मकर राशि के लिए कष्टकारी हो सकता है। तुला राशि वाले जातक को जहां धन लाभ की संभावना है वहीं वृश्चिक राशि को हानि हो सकती है। धनु राशि को अपने करीबी के विश्वासघात का सामना करना पड़ सकता है।

ग्रहण में ऐसे करें पूजन

ग्रहण काल में दूध, दही, पका हुआ अन्न और जल में तुलसी पत्र डालकर रखने का विधान है। इस ग्रहण काल में रोग मुक्ति के लिए महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए। रोजगार सफलता के लिये गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। धन प्राप्ति के लिये लक्ष्मी जी के मंत्रों का जाप एवं श्री यंत्र की पूजा करनी चाहिए। राहु एवं शनि कष्ट निवारण के लिए शनि मंत्र एवं राजा दशरथ कृत शनि स्रोत का पाठ करना चाहिए। चंद्र ग्रहण के समय मानसिक दोष एवं व्यथा के निवारणार्थ चंद्र दोष की शांति चन्द्र मन्त्रों के द्वारा करनी चाहिए।



रुद्राक्ष धारण करने का विशेष महत्व

पं. राजीव शर्मा ने बताया कि ग्रहण काल में रुद्राक्ष धारण करने से सम्पूर्ण पापों का नाश होता है। रुद्राक्ष की माला से जाप करने से मंत्र समस्त फलों को देने वाला होता है। रुद्राक्ष की माला धारण करने वाले व्यक्तियों की हृदय की दुर्बलता दूर होती है, रक्तचाप में भी बहुत आराम मिलता है एवं रुद्राक्ष माला धारण करके धार्मिक व्यक्ति आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त करता है।

  • ग्रहण प्रारम्भ - रात्रि 1:32 (17-07-2019)
  • ग्रहण-मध्य - रात्रि 3:01(17-07-2019)
  • ग्रहण समाप्ति - रात्रि 4:31 मिनट
  • ग्रहण का पर्व काल - 2:59 मिनट
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें