Bareily News: समुदाय विशेष के लोगों ने कांवड के रास्ते में बनाया रैप, एसडीएम ने की जांच
Bareily News: भमोरा। समाधान दिवस में शिकायतें सुन रहीं एसडीएम विदुषी सिंह को नौरंगपुर में कांवड़ के रास्ते पर रैप बनाने की शिकायत मिली, तब उन्होंने मौके पर जाकर जांच की।

Bareily News: भमोरा।समाधान दिवस में शिकायतें सुन रहीं एसडीएम विदुषी सिंह को नौरंगपुर में कांवड़ के रास्ते पर रैप बनाने की शिकायत मिली, तब उन्होंने मौके पर जाकर जांच की।शनिवार को आयोजित थाना समाधान दिवस पर शिकायतें सुन रहीं एसडीएम को नौरंगपुर हल्के में तैनात लेखपाल ने बताया कि नौरंगपुर के राजबहादुर ने उन्हें दिये शिकायती पत्र में बताया कि हर वर्ष उनके गांव से सावन माह में कांवड़ियों के अलग-अलग जत्थे कछला से जल भरने जाते है, जत्थों के साथ में डीजे भी रहता है। आरोप है कि इस बार कांवड़ियो के जत्थों के रास्ते में समुदाय विशेष के लोगों ने एक रैप बनाकर रास्ता बाधित कर दिया है।
रास्ता 12 फुट से अधिक है लेकिन पंचायत चुनाव की तैयारी में लगे लोग खुराफात से बाज नहीं आ रहे हैं। लेखपाल की बात सुनकर एसडीएम नौरंगपुर गईं और मामले की जांच की है। उन्होंने कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


