सर्विसलेन में बाधक बन रहे पांच मकानों पर चलेगा बुलडोजर
Bareily News - फरीदपुर में पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के ओवरब्रिज के नीचे सर्विस लेन के निर्माण का निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने अवैध निर्माणों को हटाने के लिए टीम बनाई है। शुक्रवार को तीन अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी है। पीडब्ल्यूडी और सेतु निगम के अधिकारियों को टीम में शामिल किया गया है।

फरीदपुर, संवाददाता। पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग के निर्माणाधीन ओवरब्रिज के नीचे सर्विसलेन निर्माण को लेकर बुधवार को एसडीएम ने निरीक्षण किया। तीन विभागीय अधिकारियों के नेतृत्व में टीम गठित की है। शुक्रवार को टीम पैमाइश के बाद सर्विसलेन में बाधक बन रहे तीन अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने की तैयारी करेगी। एसडीएम की गठित टीम में पीडब्ल्यूडी के एई,सेतु निगम के इंजीनियर एवं राजस्व विभाग के नायाब तहसीलदार को शामिल किया गया है। पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग पर सेतु निगम की ओर से ओवरब्रिज का निर्माण किया जा रहा है। इस दौरान कार्यदायी संस्था के ठेकेदार ने पूरी रोड को खोद डाली। इधर रेल विभाग ने पितांबरपुर रेलवे क्रॉसिंग लोगों के आवागमन के लिए बंद कर दी।
इससे लाइन पार मठिया बस्ती के साथ सैकड़ों गांव के लोगों का आवागमन बंद हो गया। इसके बाद से लोग सर्विस लेन निर्माण की मांग कर रहे थे। शनिवार को लाइन पार मठिया बस्ती के लोग नारेबाजी करते थाना समाधान दिवस में हंगामा करते हुए एसडीएम को संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार शुभम पांडे को सौपा। बुधवार को एसडीएम बालिका आनंद टीम के साथ मौके पर मानचित्र की स्थिति देखी। पीडब्ल्यूडी के मानचित्र के मुताबिक सर्विस लेन में बाधक पांच मकान अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर बने पाए गए। पीडब्ल्यूडी की टीम ने उन पर लाल निशान लगाएं। पीडब्ल्यूडी की जगह पर बने पांच मकानों को हटाने को टीम गठित की। एसडीएम मल्लिका नैन ने बताया कि टीम में पीडब्ल्यूडी के एई, सेतु निगम के इंजीनियर सुनील गिरि एवं नायब तहसीलदार शुभम पांडे को शामिल किया गया है। शुक्रवार को टीम पूरी सर्विस लेन की जगह को चिन्हित करेगी।इसके बाद अवैध निर्माणों को बुलडोजर से हटाया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


