एसडीएम ने शीशगढ़ में गैस एजेंसी का किया निरीक्षण
Bareily News - शीशगढ़ क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी की अफवाहों के बीच, एसडीएम आलोक कुमार ने गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में स्टॉक और अभिलेख सही पाए गए, कोई अनियमितता नहीं मिली। पिछले दिनों सर्वर डाउन होने से उपभोक्ताओं को परेशानी हुई थी, लेकिन अब गैस सिलेंडर नियमित रूप से उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

शीशगढ़ क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासन एक्शन मोड में है। मंगलवार को एसडीएम आलोक कुमार ने शीशगढ़ की अग्रवाल एचपी गैस एजेंसी एवं सहोड़ा की राधा कृष्ण गैस एजेंसी का औचक निरीक्षक किया। एसडीएम ने एजेंसी के स्टॉक और अभिलेखों की जांच की। गोदाम में मौजूद गैस सिलेंडरों की संख्या का रजिस्टर से मिलान किया। एसडीएम ने बताया स्टॉक और अभिलेख पूरी तरह से सही पाए गए। कोई अनियमिता नहीं मिली। पिछले कुछ दिनों पहले सर्वर डाउन होने से गैस वितरण में उपभोक्ताओं को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा था। अब सर्वर ठीक से काम कर रहा है।
उपभोक्ताओं को नियमित रूप से गैस सिलेंडर उपलब्ध करा जा रहे हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


