ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली के लोगों को मास्क पहनना सिखाएंगे स्काउट-गाइड, कोरोना वायरस के प्रति करेंगे जागरूक

बरेली के लोगों को मास्क पहनना सिखाएंगे स्काउट-गाइड, कोरोना वायरस के प्रति करेंगे जागरूक

लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए अब स्काउट-गाइड भी मैदान में उतरेंगे। स्काउट-गाइड बाजार में घूम घूम कर मास्क पहनने के लिए प्रेरित करेंगे। जिन पर मास्क नहीं होगा उनको मुफ्त में मास्क...

बरेली के लोगों को मास्क पहनना सिखाएंगे स्काउट-गाइड, कोरोना वायरस के प्रति करेंगे जागरूक
वरिष्ठ संवाददाता,बरेली। Fri, 24 Jul 2020 01:45 PM
ऐप पर पढ़ें

लोगों को कोरोना वायरस के प्रति जागरूक करने के लिए अब स्काउट-गाइड भी मैदान में उतरेंगे। स्काउट-गाइड बाजार में घूम घूम कर मास्क पहनने के लिए प्रेरित करेंगे। जिन पर मास्क नहीं होगा उनको मुफ्त में मास्क भी देंगे। कोरोना का संक्रमण कम होने का नाम नहीं ले रहा है। विभिन्न मंचों से जागरूकता के बाद भी लोग लापरवाही दिखा रहे हैं।

घर से निकलते समय भी तमाम लोग मास्क नहीं लगाते हैं। तमाम लोग ऐसे भी हैं जो गलत तरह से मास्क लगाते हैं। ऐसे लोगों को जागरूक करने के लिए स्काउट और गाइड आगे आए हैं। जिला गाइड कैप्टन कंचन कनौजिया ने बताया कि स्काउट-गाइड पूरे जिले में लोगों को जागरूक करने का अभियान छेड़ चुके हैं। बिना मास्क के घूमने वाले लोगों को मुफ्त में मास्क दिया जा रहा है। लोगों को सफाई और सैनिटाइजेशन की भी जानकारी दी जा रही है।

मास्क बैंक में जमा है 5000 मास्क

बेसिक शिक्षा विभाग ने एक मास्क बैंक की भी स्थापना की है। इस बैंक में अभी तक लगभग 5000 मास्क जमा हो चुके हैं। यह मास्क स्काउट गाइड मास्टर, बेसिक शिक्षकों और खुद स्काउट गाइड ने अपने हाथों से बनाकर जमा किए हैं। इनका भी जल्द जरूरतमंदों के लिए वितरण शुरू हो जाएगा।

बिना मास्क बीएसए में नो एंट्री

बीएसए दफ्तर में बिना मास्क के अब नो-इंट्री का नियम लागू कर दिया गया है। लगातार बढ़ते संक्रमण को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। इसके लिए गेट पर ही कोरोना हेल्प डेस्क बनाई गई है। हेल्प डेस्क लोगों को चेक करने के बाद ही इंट्री देती है। जिन लोगों पर मास्क नहीं होता है उन्हें मास्क भी दिया जाता है। बिना मुंह ढके कोई भी अंदर नहीं जाता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें