रोडवेज बस से टकराई स्कूटी, युवक घायल
Bareily News - होली पर आए दोस्त को लेने पहुंचे युवक की स्कूटी रोडवेज बस से टकराई। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सीएचसी से घायल को जिला अस्पताल रेफर कर

मीरगंज। होली मनाने आए दोस्त को लेने जा रहे युवक की स्कूटी रोडवेज बस से टकरा गई, जिससे वह गंभीर घायल हो गया। युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होली पर हिमाचल से आ रहे दोस्त को लेकर नरखेड़ा की गौटिया निवासी अरुण साथी गुड्डू के साथ शनिवार को स्कूटी से मीरगंज पहुंचे। सिंधौली चौराहा के पास गुड्डू स्कूटी से उतरकर ठेले पर गोलगप्पे खाने लगा। अरुण स्कूटी लेकर बस स्टैंड की ओर बढ़ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसी समय बरेली की ओर से आई अमरोहा डिपो की रोडवेज बस चौराहा पर रुकी। इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित होकर बस से जा टकराई।
जिससे अरुण गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी भेज दिया। सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



