स्कूल वाहनों की विशेष चेकिंग, नियमों के उल्लंघन पर 38,762 का चालान
Bareily News - गुरुवार को नैनीताल रोड पर दोहना टोल प्लाजा के निकट स्कूल वाहनों की चेकिंग के दौरान हरियाणा की एक बस को रोका गया। यह बस बरेली के निजी स्कूल के अध्यापकों के परिवहन में उपयोग की जा रही थी, जो नियमों का उल्लंघन था। चालान ₹38,762 किया गया और स्कूल वाहनों की सुरक्षा मानकों का पालन अनिवार्य बताया गया।

स्कूल वाहनों की विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत गुरुवार को नैनीताल रोड स्थित दोहना टोल प्लाजा के निकट एक बड़ी कार्रवाई की गई। चेकिंग के दौरान हरियाणा में पंजीकृत एक स्कूल बस को रोका गया, जो नियमों के विपरीत उत्तर प्रदेश के बरेली में एक निजी स्कूल के अध्यापकों के परिवहन में उपयोग होती पाई गई। पीटीओ रमेश प्रजापति ने बस के कागज चेक किये तो जांच में यह सामने आया कि उक्त वाहन का उपयोग निर्धारित उद्देश्य (हरियाणा/एनसीआर क्षेत्र के स्कूली बच्चों के परिवहन) के बजाय भिन्न क्षेत्र में किया जा रहा था, जो मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन है।
संबंधित वाहन के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कुल ₹38,762 का चालान किया गया। चालक को बताया कि स्कूल वाहनों के संचालन में सुरक्षा मानकों एवं निर्धारित नियमों का पालन अनिवार्य है। अभियान के दौरान ऐसे सभी वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, जो नियमों के विपरीत संचालित पाए जाते हैं।जिले में इंटीग्रेटेड स्कूली व्हीकल मॉनीटिंग पोर्टल पर 758 वाहन पंजीकृत किये गये है। लेकिन इनमें 725 ने ही स्कूल वाहनों का डेटा अपलोड किया है। 33 स्कूलों अभी डेटा नहीं दिया है। काफी स्कूलों ने शपथ संलग्न नहीं किये। आरटीओ प्रशासन पंकज कुमार सिंह का कहना है, कुछ स्कूल बचे हैं उनके एक सप्ताह का समय दिया गया है। हर स्कूल को पोर्टल पर शपथ पत्र भी देना होगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


