बच्चों को बैग, स्टेशनरी किट वितरण करके किया स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ
Bareily News - बरेली के प्राथमिक विद्यालय लखौरा में खंड शिक्षा अधिकारी क्यारा पूरन सिंह ने 'स्कूल चलो अभियान' का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों को बैग और स्टेशनरी किट दी गई। प्रधान अध्यापिका नीता जोशी ने विद्यालय की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए छात्रों को पुरस्कार दिए। विद्यालय को निपुण विद्यालय घोषित करने पर बधाई दी गई।

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय लखौरा में मंगलवार को मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी क्यारा पूरन सिंह ने द्वारा दीप प्रज्वलन करके स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के द्वारा नव प्रवेशी बच्चों को बैग व स्टेशनरी किट प्रदान की गई। जिसे पाकर बच्चों व अभिभावकों के चेहरे खिल गए। प्रधान अध्यापिका नीता जोशी के कहा, कि विद्यालय के प्रयासों के परिणाम स्वरुप सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय के दो छात्रों नक्श व अंशिका का चयन अटल आवासीय विद्यालय के लिए वह कुछ छात्र-छात्राओ का चयन समाज कल्याण द्वारा संचालित जय नारायण सर्वोदय बालक-बालिका विद्यालय के लिए हुआ है। यह हमारे विद्यालय के लिए अत्यंत गौरवशाली पल है।
मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी पूरन सिंह, एसआरजी डॉक्टर लक्ष्मी शुक्ला, डॉक्टर अनिल चौबे, एआरपी एलडी शर्मा, बृजेश सोलंकी, प्रियंका गुप्ता, एसएमसी अध्यक्ष गुड्डी, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र एवं प्रधान अध्यापिका नीता जोशी ने विभिन्न श्रेणियां में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले बच्चों को बेस्ट स्टूडेंट, ऑलराउंड परफॉर्मेंस, नीट एंड क्लीन, वार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बेस्ट अभिभावक का अवार्ड अभिभावक आरती को दिया गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय लखौरा को लगातार तीन बार से निपुण विद्यालय घोषित किए जाने के लिए बधाई दी गई। विद्यालय स्टाफ मिति भाटिया, शिखर शर्मा, वेदराम, शालू सिंह चौधरी, गीता, पूजा सिंह, तीरथ कुमारी समेत अन्य रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


