Bareily News: भोजीपुरा में पेड़ से टकराई स्कूल बस, 13 बच्चे घायल

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: भोजीपुरा में एक स्कूल बस सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिसमें 13 बच्चे घायल हो गए। चार की हालत गंभीर है। बस हादसा सुबह 6:30 बजे हुआ, जब चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा। घटना के बाद बच्चों को राममूर्ति मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Bareily News: भोजीपुरा में पेड़ से टकराई स्कूल बस, 13 बच्चे घायल

Bareily News: भोजीपुरा में शुक्रवार सुबह बच्चों को लेकर जा रही न्यू इंग्लैंड डिकोनस स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई और उसमें सवार 13 बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल बच्चों को भोजीपुरा स्थित राममूर्ति मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जिनमें चार की हालत गंभीर है। बाकी नौ बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे स्कूल बस बच्चों को लेकर जटऊ पट्टी गांव की ओर जा रही थी। गांव के पास लिंक मार्ग पर अचानक चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार बच्चों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकालने में मदद की। सूचना पर स्कूल प्रबंधक इकबाल अहमद खान दूसरी बस लेकर पहुंचे तभी पुलिस भी एम्बुलेंस लेकर पहुंच गई, जिससे सभी बच्चों को राममूर्ति मेडिकल कॉलेज भेजा गया। वहां पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद नौ बच्चों की छुट्टी कर दी। गंभीर घायल चार बच्चों का उपचार चल रहा है。

हादसे में ये बच्चे हुए घायल

इस हादसे में 12 वर्षीय आकिब व उसका नौ वर्षीय भाई अर्शलान, अशर्फी नूर और 15 वर्षीय बासिब रजा का मेडिकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। आठ वर्षीय सोफिया, 11 वर्षीय फरहान, 13 वर्षीय अरशद, 12 वर्षीय हुमा खान, 16 वर्षीय अजहर, चार वर्षीय अबूजर, आसिफ और आठ वर्षीय आरिश की उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई है।

बस चालक के खिलाफ रिपोर्ट

इस मामले में एसआई दीपक कुमार की ओर से बस चालक भूपेंद्र के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। स्कूल प्रबंधक इकबाल अहमद खान का कहना है कि बस का परिवहन विभाग में रजिस्ट्रेशन है और चालक का लाइसेंस भी है। खंड शिक्षा अधिकारी विवेक शर्मा ने भी स्कूल प्रबंधन से घटना की पूरी जानकारी ली। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच कर ली गई है। विस्तृत जांच जारी है, किसी तरह की अनियमिता पाई गई तो कार्रवाई होगी

सामान्य प्रश्न

क्या इस दुर्घटना में कितने बच्चे घायल हुए?
इस दुर्घटना में 13 बच्चे घायल हुए हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsबरेलीBareily News: भोजीपुरा में पेड़ से टकराई स्कूल बस, 13 बच्चे घायल