Bareily News: भोजीपुरा में पेड़ से टकराई स्कूल बस, 13 बच्चे घायल
Bareily News: भोजीपुरा में शुक्रवार को न्यू इंग्लैंड डिकोनस स्कूल की बस ने पेड़ से टकरा जाने के कारण 31 बच्चों में से 13 बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद बच्चों को चिकित्सा के लिए राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Bareily News: भोजीपुरा में पेड़ से टकराई स्कूल बस, 13 बच्चे घायल बरेली, मुख्य संवाददाता। भोजीपुरा में शुक्रवार सुबह बच्चों को स्कूल लेकर जा रही न्यू इंग्लैंड डिकोनस स्कूल की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में बस में सवार 31 बच्चों में से 13 बच्चे घायल हो गए। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने बच्चों को बस से बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस की मदद से घायल बच्चों को भोजीपुरा स्थित राममूर्ति मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। सभी का उपचार चल रहा है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 6:30 बजे स्कूल बस बच्चों को लेकर जटऊ पट्टी गांव की ओर जा रही थी। गाँव के पास लिंक मार्ग पर अचानक चालक बस पर नियंत्रण खो बैठा, जिससे बस सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि बस में सवार बच्चों में चीखपुकार मच गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को बस से बाहर निकालने में मदद की।
अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाए आरोप
हादसे के बाद घायल बच्चों के अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए। उनका आरोप है कि स्कूल बस की हालत पहले से ही खराब थी और उसे बदलने की शिकायत कई बार स्कूल प्रबंधन से की गई थी। इसके बावजूद बस को बच्चों को लाने-ले जाने में लगाया जा रहा था। अभिभावकों ने यह भी आरोप लगाया कि बस को नाबालिग चालक चला रहा था। उन्होंने चालक को हटाने की शिकायत भी स्कूल प्रबंधन से की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। हादसे के बाद अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश है।


