एसबीआई कर्मियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर एसबीआई के कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उप महामंत्री नवींद्र कुमार ने कहा कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। 11 मई को फिर से प्रदर्शन होगा, और यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 25 और 26 मई को हड़ताल की जाएगी।

एसबीआई कर्मियों ने मांगों के समर्थन में किया प्रदर्शन

ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन के आह्वान पर लंबित मांगों के समर्थन में एसबीआई के कर्मचारियों ने प्रशासनिक कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। संगठन के उप महामंत्री नवींद्र कुमार ने कहा कि लंबे समय से कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर बैंक प्रबंधन एवं केंद्र सरकार द्वारा कोई गंभीर ध्यान नहीं दिया जा रहा है, जिसके कारण कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाने के लिए बाध्य होना पड़ा है। उन्होंने कहा कि 11 मई को फिर से पदर्शन किया जाएगा। यदि मांगें नहीं मानी गईं तो 25 और 26 मई को राष्ट्रव्यापी हड़ताल करेंगे। प्रदर्शन में सुनील कुमार मित्तल,पूजा कौशल, भूपेंद्र कुमार, विकास कुमार, मनोज कुमार, मारूफ अली, अजय वीर, मनीष कुमार आदि मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।