रासायनिक उर्वरकों के अधिक उपयोग से फसल हो रही प्रभावित
बरेली, संवाददाता। जन हुआ। इस दौरान नोडल अफसर डॉ. एमपी सागर किसानों को बताया कि फसलों में संतुति रासायनिक उर्वरकों जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस व पोटाश का

बरेली। खेत बचाओ अभियान के तहत केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान की ओर से बेलई भगवंत पुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान नोडल अफसर डॉ. एमपी सागर किसानों को बताया कि फसलों में संतुति रासायनिक उर्वरकों जैसे नाइट्रोजन, फास्फोरस व पोटाश का उपयोग आवश्यकता से अधिक हो रहा है जिससे खेत की मिट्टी पर गंभीर असर पड़ रहा है, वहीं उर्वरता में कमी आ रही है। इसलिए खेत की उर्वराशक्ति बढ़ाने के लिए फसलों मे रासायनिक खादों का उपयोग मिट्टी की जांच उपरांत ही उपयोग करना चाहिए। इस मौके पर संस्थान के तकनीकी अधिकारी राकेश जैसवारा व कृषि सखी चेतना देवी का विशेष सहयोग रहा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


