ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबरेली : सिविल लाइन्स में सरेराह चाचा ने भतीजी को चाकू घोंपे

बरेली : सिविल लाइन्स में सरेराह चाचा ने भतीजी को चाकू घोंपे

सिविल लाइंस में परिवार की मर्जी के बिना निकाह करने पर महिला को उसके सगे चाचा ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों पर नामजद रिपोर्ट...

बरेली : सिविल लाइन्स में सरेराह चाचा ने भतीजी को चाकू घोंपे
हिन्दुस्तान संवाद,बरेलीFri, 04 Oct 2019 10:59 AM
ऐप पर पढ़ें

सिविल लाइंस में परिवार की मर्जी के बिना निकाह करने पर महिला को उसके सगे चाचा ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। कोतवाली पुलिस ने दो लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है। थाना किला के इंग्लिश गंज के रहने वाले शानू ने बताया कि उसका निकाह  चार माह पहले पड़ोस की रहने वाली फायरा से हुआ था। निकाह से फायरा के परिवार वाले खुश नही थे और आये दिन धमकी देते थे। कुछ समय पहले ही फायरा के चाचा ने धमकी दी थी की तलाक ले लो य फिर शहर छोड़ कर चले जाओ। इस बात पर ही लगातार वह लोग घर में घुस कर मारपीट करते थे।

आरोप है कि गुरूवार को फायरा दरगाह आला हजरत पर हाजरी देने गयी थी। वापस आते समय सिविल लाइंस पर पानी के बताशें खाने  रूकी। पीछे से एक्टिवा से आये चाचा अफसर व उसके दमाद बबलू ने फायरा पर चाकू से वार कर दिये। जिससे उसके पीठ व हाथ में गम्भीर चोटें आयी है। फायरा को पीआरवी की टीम ने निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया। जिला अस्पताल में उसकी हालत गम्भीर बनी हुई है। कोतवाली पुलिस ने इस प्रकरण में आरोपी चाचा व उसके दमाद पर रिपोर्ट दर्ज की है।
शौहर जा चुका है अपहरण के मामले में जेल फायरा के शौहर शानू ने बताया कि शादी से नाराज ससुराल वालों ने फर्जी मुकदमा लिखवाकर फायरा के अपहरण के जुर्म में जेल भिजवा दिया था। जिसके बाद कोर्ट के सामने फायरा को पेश कर जमानत दी गयी थी।

आरोपी करता है सट्टे का काम

घायल फायरा ने बताया कि आरोपी चाचा अफसर सट्ट का काम करता है और मोहल्ले का दबंग व्यक्ति है। क्षेत्रवासियों में दहशत के कारण अफसर से कोई कुछ नही कह पाता।

पहले पति से हुआ था तीन तलाक

फायरा के पहले पति दानिश ने उसकों तीन तलाक दिया था। पहले पति और फायरा का एक बेटा है जो दानिश के पास ही रहता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें