ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशबड़ा बाजार में साड़ी शोरूम की सेल्स गर्ल अगवा

बड़ा बाजार में साड़ी शोरूम की सेल्स गर्ल अगवा

बड़ा बाजार में साड़ी शोरूम की सेल्स गर्ल 20 मई को अचानक लापता हो गई। उसकी मां ने बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया...

बड़ा बाजार में साड़ी शोरूम की सेल्स गर्ल अगवा
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीMon, 28 May 2018 01:40 AM
ऐप पर पढ़ें

बड़ा बाजार में साड़ी शोरूम की सेल्स गर्ल 20 मई को अचानक लापता हो गई। उसकी मां ने बेटी को अगवा करने का आरोप लगाया है। मामले की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी गई है। शहदाना कालोनी रामलीला ग्राउंड की रहने वाली महिला के पति की मौत हो चुकी है। उसकी बड़ी बेटी बड़ा बाजार में एक साड़ी शोरूम पर काम करती थी। महिला का कहना है कि एक लड़के ने उन्हें फोन पर धमकी दी थी। कहा था कि उन्होंने बेटी की शादी नहीं की तो वह जान से मार देंगे। लड़के के मोबाइल नंबर पर ट्रयू कालर में प्रिंस नाम आ रहा था। 20 मई को उनकी 23 वर्षीय लड़की घर से बड़ा बाजार साड़ी शोरूम पर गई, लेकिन देर रात तक नहीं आई। जिस पर परिवार वालों ने लड़की के साथ काम करने वाली दो अन्य सेल्स गर्ल से पूछताछ की। जिस पर उन्होंने बताया कि लड़की शोरूम पर बीस मई को लेट आई थी। जिस पर शोरूम मालिक ने उसे वापस घर भेज दिया था। इसके अलावा उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सेल्स गर्ल की मां अपनी छोटी बेटी को साथ लेकर रविवार को कोतवाली पहुंची। महिला ने कोतवाली पुलिस को लड़की को बहला फुसलाकर अगवा किये जाने की तहरीर दी और फोटोग्राफ सौंपे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें