ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशरुहेलखंड विश्वविद्यालय गर्ल्स हास्टल की वार्डन बनी संतोष अरोड़ा

रुहेलखंड विश्वविद्यालय गर्ल्स हास्टल की वार्डन बनी संतोष अरोड़ा

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल का वार्डन कुलसचिव ने अचानक बदल दिया। अब शिक्षा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष अरोड़ा को गर्ल्स हॉस्टल का वार्डन बनाया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी...

रुहेलखंड विश्वविद्यालय गर्ल्स हास्टल की वार्डन बनी संतोष अरोड़ा
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीFri, 25 Aug 2017 08:22 PM
ऐप पर पढ़ें

रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल का वार्डन कुलसचिव ने अचानक बदल दिया। अब शिक्षा विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. संतोष अरोड़ा को गर्ल्स हॉस्टल का वार्डन बनाया गया है। इससे पहले यह जिम्मेदारी केमिस्ट्री विभाग की डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव के पास थी। अचानक नए सत्र में वार्डन बदलने के बाद चर्चाएं शुरू हो गई है। विवि के अफसर इसे रुटीन प्रक्रिया बता रहे हैं पर माना जा रहा है कि पिछले सत्र में गर्ल्स हास्टल में हुए विवाद और छात्राओं की शिकायतों के कारण वार्डन डॉ. निवेदिता श्रीवास्तव से चार्ज ले लिया गया और डॉ. संतोष अरोड़ा को सौंपा गया। डॉ. संतोष अरोड़ा पहले भी गर्ल्सहास्टल की वार्डन रह चुकीं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें