भाड़े के पहलवानों से सत्ता में आना चाहते अखिलेश: संजय निषाद
Bareily News - निषाद पार्टी के अध्यक्ष डॉ संजय कुमार निषाद ने बरेली में मीडिया से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव के 100 विधायकों के ऑफर को खारिज किया। उन्होंने कहा कि यादव सत्ता में आने के लिए भाड़े के पहलवानों का सहारा ले रहे हैं। मायावती की विचारधारा पर भी सवाल उठाए और कांग्रेस को अपने कार्यकर्ताओं का सम्मान करने की सलाह दी।

निषाद पार्टी के अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री डॉ संजय कुमार निषाद गुरुवार को बरेली पहुंचे। सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए अखिलेश यादव के 100 विधायक लाने के ऑफर पर उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव अखाड़े के पहलवानों को लेकर आए थे। अखिलेश भाड़े के पहलवानों से सत्ता में आना चाहते हैं। शंकराचार्य के मामले में डॉ. संजय निषाद ने अखिलेश यादव पर जुबानी हमला बोलते हुए कहा कि उनकी सरकार ने तो लाठी चार्ज कराया था। आज सत्ता से बाहर हैं तो अलग राग अलाप रहे हैं। मायावती के बयान पर कहा कि अम्बेडकरवादी विचारधारा अब बसपा भी भूल गई।
निचले पायदान पर रहने वालों का उनको ख्याल नहीं है। सिर्फ एनडीए ही सभी का ध्यान रखता है। शंकराचार्य के सम्मान में कांग्रेस मैदान में के सवाल पर डॉ संजय ने कहा कि पहले कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं के सम्मान में तो मैदान में आए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



