ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशकोरोना का कहर : मूल्यांकन केंद्रों पर भी रखे जाएंगे सेनेटाइजर  

कोरोना का कहर : मूल्यांकन केंद्रों पर भी रखे जाएंगे सेनेटाइजर  

16 मार्च से यूपी बोर्ड का मूल्यांकन शुरू होने जा रहा है। मूल्याकंन केंद्रों पर एक ही कमरे में परीक्षकों की बड़ी संख्या रहती है। ऐसी स्थिति में वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विभाग गंभीर है। हर कक्ष...

कोरोना का कहर : मूल्यांकन केंद्रों पर भी रखे जाएंगे सेनेटाइजर  
बरेली | वरिष्ठ संवाददाताSat, 14 Mar 2020 01:08 PM
ऐप पर पढ़ें

16 मार्च से यूपी बोर्ड का मूल्यांकन शुरू होने जा रहा है। मूल्याकंन केंद्रों पर एक ही कमरे में परीक्षकों की बड़ी संख्या रहती है। ऐसी स्थिति में वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए विभाग गंभीर है। हर कक्ष में सेनेटाइजर रखे जाएंगे। परीक्षकों को मास्क और सेनेटाइजर लाने की छूट रहेगी। उन्हें कोरोना के बारे में जागरूक भी किया जाएगा। कापी जांचने के दौरान चार से पांच बार हाथों को सेनेटाइजर से साफ करने की सलाह दी जाएगी।

उधर, माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडलीय मंत्री महेश चंद्र शर्मा, जितेंद्र वार्ष्णेय, सतीश चौहान, आलोक कुमार सेठ, संजय सिंह, अजय गुप्ता आदि ने मूल्यांकन की तारीखों पर पुनर्विचार की मांग की है। वहीं राजकीय शिक्षक रहे आशुतोष शर्मा ने घर पर कापियां ले जाकर मूल्यांकन की सुविधा देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि इस बारे में डिप्टी सीएम को पत्र भेजा है। 

मूल्यांकन केंद्र पर बांटे जाएंगे मास्क

कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मूल्यांकन केंद्रों पर मास्क बांटे जाएंगे। वित्तविहीन शिक्षक-अभिभावक समिति के डा विनय खंडेलवाल ने बताया कि शिक्षकों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसके साथ ही मूल्यांकन भी आवश्यक है। शिक्षकों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए मूल्यांकन केंद्रों पर मास्क बांटे जाएंगे। साथ ही लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक किया जाएगा। मूल्यांकन केंद्रों पर सफाई की समुचित व्यवस्था होगी। सभी कक्षों में कम से कम एक बार और शौचालयों में दो बार विषाणुनाशक दवा की छिड़काव किया जाएगा। हाथ धुलने के लिए साबुन रखे जाएंगे।  

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें