जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर करें काम: शुभलेश यादव

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

बरेली में सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना के नेतृत्व में पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का स्वागत किया गया। नेताओं ने सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर जनहित के मुद्दों पर काम करने की अपील की। कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने का भी आग्रह किया गया।

जनहित के मुद्दों पर एकजुट होकर करें काम: शुभलेश यादव

बरेली। सपा पार्षद दल के नेता गौरव सक्सेना के नेतृत्व में शास्त्रीनगर स्थित उनके कैम्प कार्यालय पर पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव का स्वागत अभिनंदन किया गया। जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। जनहित के मुद्दों पर बिना भेदभाव किए सभी लोग एकजुट होकर काम करें। गौरव सक्सेना ने सभी कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने की अपील की। इस दौरान पार्षद आरिफ कुरैशी, पार्षद शमीम अहमद, पार्षद सलीम पटवारी, पार्षद अलीम सुल्तानी, पार्षद इकबाल बिल्डर, पार्षद सलीम एड., पार्षद गुलबशर अंसारी, पार्षद मो. शाकिर, पार्षद सनी मिर्जा, सिंपल कन्नौजिया, मोहित सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।