पीडीए समीकरण और बूथ पर पकड़ तय करेगा टिकट
समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। पार्टी इस बार टिकट वितरण में जोखिम नहीं लेने की सोच रही है। शीर्ष नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि टिकट केवल दावेदारी या सिफारिश पर नहीं, बल्कि मजबूत जनाधार और सक्रिय नेटवर्क के आधार पर मिलेगा। बैठक में संगठनात्मक पकड़ और बूथ स्तर की सक्रियता पर चर्चा होगी।

बरेली, मुख्य संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी शतरंज बिछानी शुरू कर दी है। पार्टी इस बार टिकट वितरण में कोई जोखिम लेने के मूड में नहीं दिख रही। शीर्ष नेतृत्व ने साफ संकेत दे दिए हैं कि केवल दावेदारी या सिफारिश के आधार पर टिकट नहीं मिलेगा, बल्कि वही चेहरा मैदान में उतारा जाएगा, जिसकी पीडीए समीकरण पर मजबूत पकड़, बूथ स्तर तक सक्रिय नेटवर्क और क्षेत्र में प्रभावी जनाधार होगा। इसके लिए पार्टी ने संभावित दावेदारों की गुप्त रिपोर्ट तैयार कराने के साथ थर्ड पार्टी सर्वे तक कराए हैं। अब इन नामों पर मंथन के लिए लखनऊ में 15 जून से पहले बड़ी बैठक होने जा रही है।
बैठक की तैयारी
सूत्रों के अनुसार, इस अतिमहत्वपूर्ण बैठक में जिलाध्यक्ष, महानगर अध्यक्ष, वरिष्ठ नेता और वर्तमान व पूर्व जनप्रतिनिधि शामिल होंगे। बैठक में दावेदारों की संगठनात्मक पकड़, बूथ स्तर की सक्रियता और जनाधार पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सितंबर से सपा अपना चुनावी अभियान भी शुरू कर सकती है। चुनाव में जीत का मार्ग प्रशस्त करने के लिए प्रत्येक बीएलए व कार्यकर्ताओं को अपने बूथ पर आठ से दस नए सदस्य जोड़ने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत किया जा सके। मालूम हो कि बुधवार को लखनऊ में आयोजित बैठक में प्रदेशभर के जिला और महानगर अध्यक्षों को बुलाया गया था। इसमें बरेली से जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव और महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी भी शामिल हुए। सूत्रों का कहना है कि दोनों नेताओं को बैठक में विशेष महत्व देकर मंच पर स्थान दिया गया। बैठक में संगठन मजबूत करने और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया。
राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाएं: शुभलेश यादव
शुभलेश यादव का आह्वान
लखनऊ से लौटने के बाद शुभलेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग जिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों से गांव-गांव जाकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के संदेश को पहुंचाने और पिछड़ा वर्ग समाज को अधिक से अधिक संख्या में पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। बैठक में मनोहर गंगवार, हरीश गंगवार, अरविंद पटेल, अमर यादव, अनिल श्रीवास्तव, प्रताप सिंह प्रजापति आदि मौजूद रहे।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


