वोट चोरी रोकने के लिए बूथ पर डटें कार्यकर्ता : शमीम खां
Bareily News - समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक मिशन कंपाउंड में हुई। अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि भाजपा वोटरों को डराकर चुनावों में हस्तक्षेप कर रही है। 2027 के विधानसभा चुनावों के लिए बूथों को मजबूत करने और...

मिशन कंपाउंड स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बुधवार को महानगर टीम की मासिक बैठक हुई। महानगर अध्यक्ष शमीम खां सुल्तानी ने कहा कि आम से लेकर खास चुनाव तक भाजपा संवैधानिक संस्थाओं पर दबाव बनाकर वोटर को डराने का काम कर रही है। ऐसे में 2027 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए हमें अपने बूथ मजबूत करने होंगे। बीएलए और प्रभारी बनाकर वोट चोरी को रोकना होगा। बैठक में भोजीपुरा विधायक शहजिल इस्लाम, डॉ. अनीस बेग, कदीर अहमद, संजीव यादव, अरविन्द यादव, सैफ वली खान, मुहम्मद साजिद, रोहित राजपूत, पंडित दीपक शर्मा, शेर सिंह गंगवार, राजेश मौर्या, हसीब खान ने विचार रखे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




