Bareily News: एसपी देहात और एडीएम-ई ने परखीं कांवड़ शिविर की व्यवस्थाएं
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: भमोरा में कांवड़ियों की सुविधा के लिए शिविर का निरीक्षण एडीएम ई पूर्णिमा सिंह और एसपी अंशिका वर्मा ने किया। उन्होंने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और निर्देशित किया कि कोई भी असुविधा न हो। कांवड़ियों को फल वितरित किए गए।

Bareily News: भमोरा। बरेली-बदायूं हाईवे पर जल लेकर कछला से लौटने वाले और जाने वाले कांवड़ियों की सुविधा के लिए बनाए गए शिविर की व्यवस्था को एडीएम ई पूर्णिमा सिंह तथा एसपी देहात अंशिका वर्मा ने परखा। भमोरा में बिजली घर के समीप कांवड़ियों की सेवा के लिए बनाए गए शिविर में प्रशासक भगवान दास गौरव, सिरोही के नरेंद्र पाल सिंह ने फल वितरित किए। शनिवार को एसपी साउथ अंशिका वर्मा तथा एडीएम ई पूर्णिमा सिंह ने कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि कांवड़ियों को किसी तरह की असुविधा न होने पाए। इस दौरान तहसीलदार अतुल सेन सिंह मौजूद रहे।


