वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने में जमानत ख़ारिज
Feb 12, 2026 02:21 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - विशेष जज ने रूपकिशोर की जमानत अर्जी ख़ारिज कर दी है, जिसने शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो वीडियो बनाकर उसे ब्लेकमेल किया। पीड़िता ने थाना हाफिजगंज में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी, जिसमें उसने अपने बयान में घटना की जानकारी दी।

शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म कर अश्लील फोटो वीडियो बनाकर ब्लेकमेल करने के आरोपी रूपकिशोर की जमानत अर्जी को विशेष जज पाक्सो एक्ट तृतीय देवाशीष की विशेष कोर्ट ने ख़ारिज कर दी। विशेष लोक अभियोजक राजीव तिवारी ने बताया कि थाना हाफिजगंज में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पीड़िता ने कलमबंद बयान में कहा था कि रूपकिशोर ने शादी का झांसा देकर उसके साथ बलात्कार कर अश्लील फोटो खींचकर उसे ब्लैकमेल कर बलात्कार करने लगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



