अवंतीबाई में खेल वार्षिकोत्सव के पहले दिन छाई रुचि-ऊषा
वीरांगना रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ सोमवार से युवा महोत्सव उमंग का आगाज होगा। दो दिवसीय खेल उत्सव के पहले दिन छह प्रतियोगिताएं हुई इसमें...
वीरांगना रानी अवंतीबाई राजकीय महिला महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिताओं के साथ सोमवार से युवा महोत्सव उमंग का आगाज होगा। दो दिवसीय खेल उत्सव के पहले दिन छह प्रतियोगिताएं हुई इसमें रुचि और ऊषा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मेडल जीते। खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ प्राचार्य डा. ममता बंसल ने क्रीड़ा ध्वज फहराकर और गुब्बारे उड़ाकर किया।
प्राचार्य की ओर से खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ की घोषणा के बाद पिछले साल की खेल चैंपियन सविता यादव ने मार्च पास्ट किया और खेल प्रतियोगिताओं को खेल भावना से खेलने की शपथ ली। खेल प्रतियोगिताओं में 200 मीटर दौड़ में रुचि यादव ने पहला स्थान पाया। दूसरे स्थान पर पिछले साल की खेल चैंपियन सविता यादव रहीं। वहीं तीसरा स्थान गीता यादव को मिला। चक्का फेंक में ऊषा देवी प्रथम, पूजा द्वितीय तथा प्रीति देवी तीसरे स्थान पर रहीं। लंबी कूद में रुचि यादव प्रथम, सपना साहू द्वितीय तथा पूजा तीसरे स्थान पर रहीं। गोला फेंक में ऊषा देवी प्रथम, पूजा द्वितीय तथा मनु सिंह तीसरे स्थान पर रहीं। ऊंची कूद में रुचि यादव प्रथम, सविता यादव द्वितीय तथा गीता यादव तीसरे स्थान पर आईं। भाला फेंक में ऊषा देवी प्रथम, कीर्ति द्वितीय तथा पूजा तीसरे स्थान पर रहीं। मंगलवार को खेल प्रतियोगिताओं का समापन होगा। इस दौरान डा. संध्या सक्सेना, डा. अनीता त्यागी, डा. रंजू राठौर, डा. प्रवीण कुमार, डा. अन्नू महाजन, डा. ममता अंबुजाननी, प्रीति गोयल, गजेंद्र सिंह, इतवारी लाल मौजूद थे। 21 नवंबर को 100 मीटर दौड़ फाइनल, क्रिकेट, बाल थ्रो, भाला प्रक्षेपण के साथ खेल प्रतियोगिता का समापन होगा। वहीं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरूआत 21 नवंबर से 25 नवंबर तक चलेगा। इसमें उद्यमिता मेला भी लगाया जाएगा।