समाज परिवर्तन में संघ की रही अहम् भूमिका: राजपाल
Bareily News - राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की जनगोष्ठी में सह प्रान्त कार्यवाह राजपाल ने समाज परिवर्तन में संघ की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने संघ के पंच परिवर्तन के उद्देश्यों और 80,000 शाखाओं के कार्यों के बारे में बताया। युवा सम्मेलन और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यक्रमों पर जोर दिया गया।

आंवला, संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की प्रमुख जनगोष्ठी में सह प्रान्त कार्यवाह राजपाल ने कहाकि समाज के परिवर्तन में संघ ने सदैव अहम् भूमिका निभाई है। संघ पंच परिवर्तन के उद्देश्य को लेकर कार्य कर रहा है।नगर के एमके लॉन में हुई जनगोष्ठी में बताया कि आरएसएस शताब्दी वर्ष में है, जिसके अन्तर्गत समाज को जोड़ने को कार्यक्रम किए जा रहे हैं। अभी युवा सम्मेलन, बाल कुंभ, ग्राम पंचायत स्तर तक शाखाओं को लगाने के कार्यक्रम शेष है। अभी देशभर में संघ की 80 हजार शाखाएं हैं। उन्होंने जनसंख्या असंतुलन और धर्मान्तरण को बड़ी चुनौती बताया। समाज परिवर्तन के पांच बिन्दुओं पर संघ द्वारा किए जा रहे कार्यों को बताते हुए कहा कि आरएसएस के विचार को घरों तक पहुंचाएं, कुटुम्ब में जीवन मूल्य स्थापित करें, अगली पीढ़ी को संस्कृति, संस्कार, नैतिक मूल्य देने का काम करें।
सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, स्वदेशी पर भी जोर दिया। मंचासीन नगर संघचालक सुरेश सिंह, लता सक्सेना रहीं। जिला प्रचारक अनुज पार्थ, आशुतोष अग्रवाल, विपिन सिंह, नन्हे लाल आदि मौजूद रहे।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


