रोटरी क्लब ऑफ बरेली ने विद्यालय में लगवाए पंखे-यूपीएस

May 07, 2026 02:18 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - रोटरी क्लब ऑफ बरेली ने प्रोजेक्ट सक्षम के तहत आलमगिरीगंज के पं. श्यामाचरण सरस्वती शिशु मंदिर में पंखे और यूपीएस लगाए। गर्मी में छात्रों और शिक्षकों को राहत देने के लिए यह कदम उठाया गया। क्लब अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने शिक्षा के क्षेत्र में क्लब की सक्रियता की जानकारी दी और लैंग्वेज लैब तथा डिजिटल लाइब्रेरी की स्थापना की घोषणा की।

रोटरी क्लब ऑफ बरेली ने विद्यालय में लगवाए पंखे-यूपीएस

रोटरी क्लब ऑफ बरेली ने प्रोजेक्ट सक्षम के अंतर्गत आलमगिरीगंज स्थित पं. श्यामाचरण सरस्वती शिशु मंदिर में पंखे और यूपीएस लगवाए। गर्मी में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को हो रही परेशानी को देखते हुए यहां पंखे के साथ यूपीएस लगाया गया है। क्लब के अध्यक्ष डॉ. मनीष शर्मा ने बताया कि रोटरी क्लब शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहा है। इस अवसर पर लैंग्वेज लैब और डिजिटल लाईब्रेरी स्थापित करने की भी घोषणा की गयी। डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेन विद्यार्थी ने कहा कि रोटरी क्लब का प्रयास शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल तैयार करना भी है। इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष डॉ मनीष शर्मा, डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजेन विद्यार्थी, सचिव शेखर यादव, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर अंकित अग्रवाल, मोहन गुप्ता, नरेश मलिक, गोविन्द सक्सेना, नीरज प्रधान, शुभम अग्रवाल, विपिन गर्ग और विद्यालय के प्रबन्धक रौशन अग्रवाल, प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार सक्सेना आदि मौजूद रहे।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।