Bareily News: शिक्षक सम्मान वास्तव में ज्ञान व संस्कार का सम्मान
Bareily News: रोटरी क्लब ऑफ सनराइज बरेली ने होटल किंग्स हेरिटेज में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया। शिक्षकों को शिक्षा, साहित्य और समाज सेवा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि शिक्षक समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

Bareily News: रोटरी क्लब ऑफ सनराइज बरेली की ओर से होटल किंग्स हेरिटेज में साहित्य रत्न शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों को शिक्षा, साहित्य और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि संजीव कुमार सक्सेना ने कहा कि शिक्षक की मेहनत से तैयार विद्यार्थी आगे चलकर परिवार, समाज और देश के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए शिक्षकों का सम्मान ज्ञान और संस्कार का सम्मान है। विशिष्ट अतिथि ठाकुर प्रमोद सिंह बिष्ट ने कहा कि शिक्षक आने वाली पीढ़ी के चरित्र निर्माण की नींव रखते हैं। शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों की जरूरत के बीच शिक्षकों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है।
साहित्य और शिक्षा समाज में सकारात्मक चेतना पैदा करने के प्रभावी माध्यम हैं।समारोह में सम्मानित शिक्षकों ने रोटरी क्लब का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन उन्हें शिक्षा और समाज के लिए और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देते हैं। रोटरी सन राइज़ के सागर सक्सेना, हैदर अली, अंकुर सक्सेना, गौरव सहनी, राजीव शर्मा और हिमांशु छबड़ा ने शिक्षक को समाज का मार्गदर्शक बताते हुए कहा कि उनके प्रयासों से नई पीढ़ी का व्यक्तित्व और भविष्य आकार लेता है। कार्यक्रम में महावीर, सुनील चौबे, राखी सक्सेना, सुहैल हुसैन, विकास जैन, मुकेश कुमार श्रीवास्तव, अपर्णा अग्रवाल, नीतू शर्मा, आदि का सम्मान किया गया।


