Bareily News: मकान की छत गिरी, मलबे में दबे 6 पशु, एक की मौत
हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News: मोतीपुरा गांव में बुधवार को एक मकान की छत गिर गई, जिससे 6 पशु मलबे में दब गए। घटना में एक पशु की मौत हो गई और अन्य 5 घायल हो गए। ग्रामीणों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी, जिसके बाद बचाव दल ने मलबा हटाकर पशुओं को बाहर निकाला और चिकित्सकों ने घायल पशुओं का इलाज शुरू किया।

Bareily News: आंवला। तहसील क्षेत्र के मोतीपुरा गांव में बुधवार की सुबह एक मकान की छत अचानक गिर जाने से मलबे में 6 पशु दब गए। इस दौरान एक पशु की मौत हो गई। मोतीपुरा निवासी रमेश सिंह के मकान की छत बुधवार सुबह अचानक ढह गई। छत के नीचे बंधे 6 पशु मलबे में दब गए। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। स्थानीय ग्रामीणों और बचाव दल की मदद से काफी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर दबे हुए पशुओं को बाहर निकाला गया, हालांकि तब तक एक पशु की मौत हो चुकी थी और अन्य 5 पशु घायल मिले।
पशु चिकित्सकों की टीम ने मौके पर पहुंचकर घायल पशुओं का तत्काल इलाज शुरू कराया।


