डॉ. अनिल की धमाकेदार बल्लेबाजी से जीता रोहिलखंड कैंसर किलर्स

Mar 16, 2026 02:43 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - डॉ. अनिल की धमाकेदार बल्लेबाजी से जीता रोहिलखंड कैंसर किलर्सडॉ. अनिल की धमाकेदार बल्लेबाजी से जीता रोहिलखंड कैंसर किलर्सडॉ. अनिल की धमाकेदार बल्लेबा

डॉ. अनिल की धमाकेदार बल्लेबाजी से जीता रोहिलखंड कैंसर किलर्स

एसआरएमएस क्रिकेट ग्राउंड पर आयोजित डॉक्टर क्रिकेट लीग में रोहिलखंड कैंसर किलर्स ने एकतरफा मुकाबले में एसआरएमएस किंग्स को हरा दिया। रोहिलखंड कैंसर किलर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 204 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से डॉ. अनिल ने मात्र 22 गेंदों में 46 रन की धमाकेदार पारी खेली, जबकि डॉ. नीरव ने 17 गेंदों में 43 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एसआरएमएस किंग्स की टीम निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 152 रन ही बना सकी। दूसरे मैच में मिशन वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 154 रन बनाए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए गोल्डन गंगाशील ने यह मैच आसानी से जीत लिया। ऑर्गेनाइजिंग सेकेट्री डॉ. आरके सिंह ने बताया कि अगला मैच 12 अप्रैल को पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस दौरान सभी टीमों के चेयरपर्सन, आदित्य मूर्ति, डॉ. अंकुर गर्ग, डॉ. शालिनी माहेश्वरी, डॉ. अर्जुन अग्रवाल आदि मौजूद रहे।----------

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।