पीलीभीत के गैंग ने डाली थी डकैती, सात बदमाश चिह्नित

Feb 15, 2026 02:00 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share Share
Follow Us on

Bareily News - बरेली में राइस मिलर मोहम्मद रेहान के परिवार को बंधक बनाकर डकैतों ने 8.32 लाख रुपये और 6 तोला सोने के जेवरात लूट लिए। बदमाशों ने रेहान के सिर पर हमला किया लेकिन परिवार ने विरोध किया जिससे वे भागने को मजबूर हो गए। एक बदमाश को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया है और अन्य की तलाश जारी है।

पीलीभीत के गैंग ने डाली थी डकैती, सात बदमाश चिह्नित

बरेली। राइस मिलर के परिवार को बंधक बनाकर पीलीभीत के सात बदमाशों ने डकैती डाली थी। मौके से पकड़े गए बदमाश से हुई पूछताछ में सारे नाम सामने आने के बाद एसओजी समेत दो टीमें उनकी धरपकड़ में जुटी हैं। भोजीपुरा के कस्बा धौराटांडा में वार्ड नंबर 4 निवासी राइस मिलर मोहम्मद रेहान के घर का ताला काटकर गुरुवार रात करीब दो बजे 5-6 बदमाश अंदर घुस गए। पूरे परिवार को बंधक बनाकर बदमाशों ने 8.32 लाख रुपये और करीब 6 तोला सोने के जेवरात लूट लिए। विरोध करने पर तमंचे की बट से प्रहार कर रेहान का सिर फोड़ दिया।

परिवार वालों ने हिम्मत दिखाकर विरोध किया तो बदमाश भागने को मजबूर हो गए। इस दौरान पीलीभीत में थाना दियोरिया कला के गांव महमूदपुर निवासी नन्हें उर्फ रीतराम नाम का बदमाश छत से गिर गया और उसका पैर टूट गया। मौके पर जमा हुए लोगों ने उसकी पिटाई की और पुलिस को सौंप दिया। इस मामले में रेहान ने डकैती की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हालांकि सीसीटीवी कैमरे में तीन बदमाश ही कैद हुए हैं। घायल नन्हें को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। नन्हें से पूछताछ में सामने आया कि वारदात में उसके समेत सात बदमाश शामिल थे। सभी पीलीभीत के रहने वाले हैं फरार छह बदमाशों की तलाश में एसओजी और भोजीपुरा पुलिस की दो टीमें लगी हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कुछ करीबियों को हिरासत में लिया है। एएसपी शिवम आशुतोष सिंह ने बताया कि वारदात में शामिल सभी बदमाशों को चिह्नित कर लिया है। पुलिस टीमें उनकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही हैंञ

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;
;