इंटरनेट कनेक्शन चालू, 44 मरीजों की हुई सीटी स्कैन जांच

Dec 24, 2025 08:48 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बरेली
share

Bareily News - इंटरनेट कनेक्शन चालू, 44 मरीजों की हुई सीटी स्कैन जांचइंटरनेट कनेक्शन चालू, 44 मरीजों की हुई सीटी स्कैन जांचइंटरनेट कनेक्शन चालू, 44 मरीजों की हुई स

इंटरनेट कनेक्शन चालू, 44 मरीजों की हुई सीटी स्कैन जांच

दो दिन पहले 300 बेड अस्पताल में चोरों ने काट लिया था इंटरनेट और सीसीटीवी का तार बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। 300 बेड अस्पताल में दो दिन से ठप पड़ी सीटी स्कैन यूनिट में बुधवार को जांच शुरू हुई। यहां कुल 44 मरीजों की जांच हुई। कई मरीजों को जांच के लिए 25 दिसंबर को बुलाया गया है। इसके साथ ही चोरी की घटनाएं रोकने के लिए 24 घंटे चौकीदार को अलर्ट रहने का निर्देश दिया गया है। अस्पताल में दो दिन पहले दिनदहाड़े चोर ने इंटरनेट और सीसीटीवी का तार काट लिया था। बीते एक माह में अस्पताल में यह चोरी की तीसरी घटना थी।

इसके पहले सीटी स्कैन यूनिट के एसी के आऊटडोर यूनिट की कापर पाइप दो बार चोरी हो चुकी है। इंटरनेट का तार कटने की वजह से सीटी स्कैन जांच ठप पड़ गई। बीते मंगलवार की शाम तक तार जुड़ा लेकिन सिर्फ 4 मरीजों की ही जांच हो सकी थी। बुधवार को सुबह से ही यहां मरीजों की लाइन लगी रही। दिन में 44 लोगों की सीटी स्कैन जांच की गई। तीन मरीजों को 25 दिसंबर को जांच के लिए बुलाया गया है। सीएमओ ने चौकीदार को 24 घंटे अलर्ट रहने का निर्देश दिया है जिससे चोरी की घटनाओं पर अंकुश लग सके।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।