घर में सो रही महिला के कानों से कुंडल लूटे, विरोध पर मारपीट
Bareily News - घर में सो रही महिला के कानों से कुंडल लूटे, विरोध पर मारपीट घर में सो रही महिला के कानों से कुंडल लूटे, विरोध पर मारपीट

नवाबगंज, संवाददाता। एक बदमाश ने एक महिला के घर में घुसकर उसके कानों से कुंडल लूट लिए। महिला ने इसका विरोध किया तो उस पर धारदार हथियार से हमलाकर कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। आनन-फानन परिजनों ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसको जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। महिला के बेटे ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कराया है। सीओ और कोतवाल ने सीएचसी पहुंचकर महिला का हाल जाना।
नवाबगंज थाना क्षेत्र के बिथरी गांव में नत्थूलाल अपनी पत्नी हीराकली (65 वर्ष) के साथ रहते हैं। नत्थूलाल को कुछ समय पूर्व पैरालाइसिस हो गया है। जिस कारण उनकी पत्नी ही उनकी देखभाल करती हैं। रविवार रात हीराकली घर में सो रही थीं। इसी बीच एक बदमाश उनके घर में घुस आया और उनके कानों से कुंडल खींच लिए। कुंडल खींचने से वह जागी महिला ने विरोध किया तो उसने उनके ऊपर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर आए आस पड़ोस के लोगों ने कुंडल लूट कर भाग रहे गांव के ही रहने वाले बदमाश प्रदीप मौर्य को पकड़ लिया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में ले लिया। आनन फानन परिजनों ने घायल महिला को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। वहीं सीओ नीलेश मिश्रा, कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने सीएचसी पहुंच कर घायल महिला का हाल जाना। घायल महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। घटना की तहरीर महिला के बेटे की ओर से थाना नवाबगंज में दी गई है। महिला के बेटे नत्थूलाल ने आरोपी प्रदीप मौर्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


