Bareily News: शाही में नकब लगाकर की डेढ़ लाख की चोरी

हिन्दुस्तान, बरेली
Follow us on Google News
share

Bareily News: शाही, संवाददाता। शाही थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात समेत करीब डेढ़ लाख रुपयों का माल चोरी कर लिया। पीड़ित की तहरीर पर

Bareily News: शाही में नकब लगाकर की डेढ़ लाख की चोरी

Bareily News: चोरों ने एक घर में नकब लगाकर नकदी-जेवरात समेत करीब डेढ़ लाख रुपयों का माल चोरी कर लिया। तुरसा पट्टी गांव निवासी मोहम्मद आसिफ ने शाही थाने में तहरीर में बताया कि वह 11 जुलाई को चोरों ने घर में घुसकर अलमारी का ताला तोड़ डाला और 30,000 रुपये और सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए। घटना के बाद उन्होंने यूपी 112 पुलिस को सूचना दी। मामले में पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है। पुलिल सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।