ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशआज से यात्रियों को सस्ते दाम पर मास्क देगा रोडवेज

आज से यात्रियों को सस्ते दाम पर मास्क देगा रोडवेज

कोरोना संकट के बीच सुरक्षित सफर की कवायद के तहत रोडवेज आज से यात्रियों को मास्क देगा। इसके लिए यात्रियों को सिर्फ 6 रुपए चुकाने होंगे। यह व्यवस्था रीजन के सभी 4 बस स्टेशन पर शुरू की गई...

आज से यात्रियों को सस्ते दाम पर मास्क देगा रोडवेज
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीSun, 09 Aug 2020 09:43 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना संकट के बीच सुरक्षित सफर की कवायद के तहत रोडवेज आज से यात्रियों को मास्क देगा। इसके लिए यात्रियों को सिर्फ 6 रुपए चुकाने होंगे। यह व्यवस्था रीजन के सभी 4 बस स्टेशन पर शुरू की गई है।

बरेली परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके बनर्जी ने बताया संक्रमण से बचाव को लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। बसें सेनेटाइज करने के साथ बिना मास्क के यात्रा पर पाबंदी लगी हुई। इसके बावजूद हर रोज बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क लगाए सफर कर रहे हैं। इस समस्या से निपटने के लिए मुख्यालय के निर्देश पर नई पहल की गई है। इसके तहत सभी बस अड्डों पर मास्क के इंतजाम कराए गए हैं। जिन यात्रियों के पास मास्क नहीं होगा, उन्हें यात्रा से पहले यह मास्क खरीदना जरूरी होगा। तभी उन्हें बस में बैठने की इजाजत दी जाएगी। यात्रियों को मास्क देने के लिए कानपुर स्थित केंद्रीय कार्यशाला से सप्लाई भी मिल गई है। 3 लेयर वाला कपड़े का यह मास्क यात्री सिर्फ 6 रुपए में खरीद सकते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें