Bareily News: हाईवे किनारे ट्रक में घुसी रोडवेज बस
Bareily News: बस में 25 यात्री सवार थे, बच गया बड़ा हादसा चालक-परिचालक को आई

Bareily News: फरीदपुर, संवाददाता। शाहजहांपुर की ओर से यात्रियों को लेकर जा रही रोडवेज बस हाईवे पर खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे में रोडवेज बस के ड्राइवर और परिचालक घायल हो गये। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भेजा। रोडवेज बस के यात्रियों को दूसरी बस से रवाना कराया गया। पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में लिया है।
हादसे का विवरण
शनिवार को सुबह 5:00 रोडवेज बस शाहजहांपुर से बरेली की ओर आ रही थी। बस में 25 यात्री सवार थे। रोडवेज बस फरीदपुर से पहले कंजा की जयारत के पास पहुंची। इसी दौरान ड्राइवर बस से नियंत्रण खो बैठा। बस हाईवे किनारे खड़े ट्रक में घुस गई। हादसे के बाद यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बस से यात्रियों को निकाला। इसके बाद दूसरी बस से उन्हें रवाना कराया गया। हादसे में बस ड्राइवर प्रतापगढ़ के आसपुर देशरा के अमरपुर पत्ती के महेंद्र कुमार घायल हो गए। जबकि बस के परिचालक को मामूली चोट आई। पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बस और ट्रक को कब्जे में लिया है। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया की बस का ड्राइवर नशे में था। जबकि ट्रक का ड्राइवर सड़क किनारे ट्रक खड़ा करके ढाबे पर चला गया। जिस वजह से हादसा हुआ।
हाईवे के किनारे खड़े ट्रक हादसों का कारण
फरीदपुर के कंजा की जयारत के पास नवदिया अशोक गांव है। यहां हाईवे के दोनों तरफ कई ढाबे हैं, उन पर अतिक्रमण है। शाम होते ही दोनों ओर सड़क किनारे तक ट्रक खड़े हो जाते हैं। जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


