ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेशमानक पर खरी नहीं उतरी सड़क, गड़बड़ी पर ठेकेदार पर जुर्माना

मानक पर खरी नहीं उतरी सड़क, गड़बड़ी पर ठेकेदार पर जुर्माना

निर्माण के मानक पर नई सड़क खरी नहीं उतरी है। गड़बड़ी पर ठेकेदार पर नगर निगम ने 50 हजार जुर्माना की कार्रवाई की है। खराब गुणवत्ता पर पहली बार ठेकेदार...

मानक पर खरी नहीं उतरी सड़क, गड़बड़ी पर ठेकेदार पर जुर्माना
हिन्दुस्तान टीम,बरेलीTue, 13 Oct 2020 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

निर्माण के मानक पर नई सड़क खरी नहीं उतरी है। गड़बड़ी पर ठेकेदार पर नगर निगम ने 50 हजार जुर्माना की कार्रवाई की है। खराब गुणवत्ता पर पहली बार ठेकेदार पर बड़ी कार्रवाई की गई है। सड़क का सुधार नहीं करने पर भुगतान में से रकम काटने की चेतावनी दी है।

नगर निगम में पंजीकृत बांके बिहारी ट्रेडर्स नामक फर्म ने बीते दिनों शहर में सड़क निर्माण का कार्य किया। अवर अभियंता ने नौ अक्टूबर को निर्माण कार्य का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने निर्माण कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाया। इसकी रिपोर्ट उन्होंने मुख्य अभियंता भूपेश कुमार सिंह को दी। सड़क निर्माण में गड़बड़ी होने पर उन्होंने ठेकेदार पर अस्थायी रूप से 50 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया है। इसके साथ ही उन्होंने ठेकेदार को निर्माण कार्य की गुणवत्ता में सुधार करते हुए संतोषजनक कार्य कर संबंधित अभियंता से पुष्टि कराकर कार्यालय में प्रस्तुत करने को कहा है। ऐसा नहीं करने पर स्थायी रूप से जुर्माना लगा कर भुगतान से रकम काटने को कहा है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें