संपर्क मार्ग से मुख्य मार्ग पर आने वाले रास्तों को किया बंद
प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के तहत मोदी के काफिले के मार्ग में आने वाले सभी संपर्क मार्गों को बंद कर दिया गया। वहां पुलिस का पहरा और बैरिकेडिंग लगा दी गई। पीलीभीत बाईपास पर तो रस्सी लगाकर मुख्य...
प्रधानमंत्री की सुरक्षा व्यवस्था के तहत मोदी के काफिले के मार्ग में आने वाले सभी संपर्क मार्गों को बंद कर दिया गया। वहां पुलिस का पहरा और बैरिकेडिंग लगा दी गई। पीलीभीत बाईपास पर तो रस्सी लगाकर मुख्य मार्ग पर आने वालों को रोका गया।
बरेली से आलमपुर तक रैली स्थल तक जाने वाले मुख्य मार्ग पर निकलने वाले सभी संपर्क मार्ग को दोपहर बाद बंद कर दिया गया। वहां पुलिस की ड्यूटी लगा दी गई ताकि कोई भी व्यक्ति उस बैरीकेडिंग से बाहर न निकले। बदायूं रोड पर रेल क्रासिंग पार करते ही लाल फाटक पुल के बाएं तरफ मकानों पर पुलिस का पहरा लगाया गया था। रामगंगा की तरफ बढ़ने पर रास्ते में पड़ने वाले गांव के कई रास्तों को रोक दिया गयाथा। घरों के आगे पुलिस के जवान खड़े किए गए थे। रामगंगा पुल पर लगने वाली दुकानों को शाम पांच बजे बंद करा दिया गया। यहां पान और मिठाई की दुकान चलाने वाले अनोखे लाल ने बताया कि पुलिस जब कहेगी तब दुकान खोल लेंगे।
पीलीभीत बाईपास मुख्य मार्ग पर निकलने वाले संपर्क मागों पर रस्सी लगाकर ट्रैफिक को रोका गया। शाम पांच बजे तक बियावान कोठी से बरेली क्लब जाने वाले मार्ग पर आवाजाही को रोक दिया गया। तो गांधी उद्यान से कैंट जाने वाले मार्ग पर बल्ली लगा दी गई। सेंट मारिया स्कूल के पास और कैंट बोर्ड वाले मार्ग पर भी पुलिस लगाकर वहां यातायात को मुख्य मार्ग पर आने वाले ट्रैफिक को रोक दिया गया।