गर्मी बढ़ते ही चढ़ा बुखार का पारा
Newswrap हिन्दुस्तान, बरेली
Bareily News - बरेली में गर्मी बढ़ने के साथ बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में 1790 से अधिक मरीज पंजीकृत हुए, जिसमें बुखार, खांसी और पेट संबंधी बीमारियों वाले मरीजों की संख्या अधिक रही। शनिवार और रविवार को ओपीडी का संचालन नहीं हुआ था।

गर्मी बढ़ते ही चढ़ा बुखार का पारा बरेली। वरिष्ठ संवाददाता मौसम में लगातार हो रहे उतार चढ़ाव और बढ़ रही गर्मी के बीच बुखार के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ने लगी है। सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ रही। शनिवार और रविवार को सामान्य ओपीडी का संचालन नहीं हुआ था। ऐसे में सोमवार को जब ओपीडी खुली तो पर्चा बनवाने के लिए सुबह से ही मरीजों की लंबी लाइन लग गई। दोपहर 12 बजे तक 1790 से अधिक मरीजों का पंजीकरण हो चुका था। अस्पताल की ओपीडी में बुखार, खांसी और पेट संबंधी बीमारी वाले मरीजों की संख्या अधिक रही।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


